Loading...

पीठ के निर्देशो का सभी सम्मानित सदस्यो को पालन करना चाहिए, यही लोकतन्त्र की मर्यादा है: केशव प्रसाद मौर्य

Gargachary Times 24 December 2025, 22:39 158 views
Lucknow
पीठ के निर्देशो का सभी  सम्मानित सदस्यो को पालन करना चाहिए, यही लोकतन्त्र की मर्यादा है: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व विधान परिषद मे नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने शीतकालीन सत्र के चौथे दिन अपने वक्तव्य मे कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है। कहा कि समर्थ उत्तर प्रदेश व समृद्ध उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही है। सरकार गरीबो, किसानो युवाओ, महिलाओं और श्रमिको सहित सभी के विकास को समर्पित है। उप मुख्यमंत्री ने सदस्यो के प्रश्नो का उत्तर देते हुये कहा कि आरक्षण के मामले मे सभी नियमो का पालन सुनिश्चित किया रहा है, इसमे किसी भी तरह गड़बड़ी किसी भी दशा मे नही होने दी जायेगी। अगर कहीं एक पद भी है,तो वहां भी आरक्षण की कोई चोरी नही होने दी जायेगी। नौकरियो के विज्ञापन प्रकाशन मे नियमानुसार आरक्षण स्पष्ट रूप से उल्लिखित होना चाहिए। श्री केशव प्रसाद मौर्य बोले संविधान भी सुरक्षित है, आरक्षण भी सुरक्षित है। पिछड़े वर्गो के लिये 27 प्रतिशत, अनूसूचित जाति के लिए 21 प्रतिशत, अनुसूचित जन जाति के लिए 2 प्रतिशत और गरीब सवर्णो के लिए के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है, इसके साथ कोई छेड़छाड़ किसी भी दशा मे नही होने दिया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीठ के निर्देशो का सभी सम्मानित सदस्यो को पालन करना चाहिए, यही लोकतन्त्र की मर्यादा है। देश संविधान से चलता है। संविधान ने हम सबको अधिकार दिया है। सदन नियमो से चलता है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जायेगा, सभी का सम्मान किया जायेगा। कहा कि यह उच्च सदन है, ऐतिहासिक सदन है। पीठ के सम्मान का सबको ध्यान रखना चाहिए
Follow Samachar24