Loading...

शव को तिरंगे में लपेटकर महुअन टोल से गांव लाया गया

Gargachary Times 24 December 2025, 22:43 124 views
Mathura
शव को तिरंगे में लपेटकर महुअन टोल से गांव लाया गया
फरह। विकास खंड फरह के गांव बांस का नगला के रहने वाले लायक राम जम्मू के कुपवाड़ा में तैनात थे। नौगांव क्षेत्र में मार्च करते समय हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो लोगों का दर्द छलक पड़ा। फरह के गांव बांस के लांस नायक लायक राम वर्तमान में जम्मू के कुपवाड़ा नौगांव में तैनात थे। पहाड़ों पर मार्च करते समय उन्हें पसीना आने लगा उन्होंने अपनी जाकिट उतार पानी का गिलास हाथ में लिया अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह मृत्यु का ग्रास बन गए। उनके साथी ने बताया कि बताया मात्र कुछ सेकेंड में ही बेहोश हो उन्हें हॉस्पिटल ले कर डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए स्वजनो ने बताया कि उनके सेवानिवृत्ति में चार माह का समय बाकी था। बुधवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा से सड़क मार्ग से महुअन टोल पहुंचा तो पहले से मौजूद सैकड़ों युवाओं ने जयकारे लगाकर तिरंगा यात्रा के साथ, शव फतिया, विकास खण्ड कार्यालय , फरह सर्विस, परखम मार्ग, रेलवे फाटक दीनदयाल धाम होते हुए, नगला बांस ग पहुंचा तो समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव को तिरंगे में लिपटा देख ग्रामीणों ने भारत माता ओर राष्ट्रीय जयकारे लगाते ग्रामीणों आर्मी के जवानो के साथ शव को घर के बाहर चबूतरे पर एक घंटे तक शव को दर्शनार्थ को रखा गया। लायक राम बीते 26 सालों से सेना में देश सेवा को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने विभिन्न सैन्य अभियानों में भाग लेकर अपनी भूमिका निभाई थी। ओर उनके रिटायर होने में चार माह का समय बचा था। शहीद के तीन बच्चे है। मोहित, राहुल,काजल इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ लांस नायक का गांव से थोड़ी दूर मंदिर के पास सरकारी जमीन पर दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर राजनैतिक जगत व क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। जिनमें विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह,पूर्व विधायक ठाकुर, कारिंदा सिंह,ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह भाजपा नेता महिपाल सपा जिलाध्यक्षय वीरेंद्र यादव,मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, उप जिला अधिकारी अभिनव जे जेन, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसील दार अनमोल गर्ग, नगर अधीक्षक राजीव कुमार,क्षेत्रा अधिकारी रिफायनरी श्वेता वर्मा,राजस्व निरीक्षक नेहा चौधरी थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह, क्राइम थाना प्रभारी यशपाल सिंह,विक्रम वकील,रविन्द्र सिंह, केके ठाकुर,भाजपा नेता महिपाल सिंह,संजय ठाकुर, दिनेश ठाकुर ,सुरेश तरकर,कल्याण प्रधान,उदय प्रधान, अशोक प्रधान आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी इस मौके पर हजारों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24