Loading...

बसोंती मेँ रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो मेँ जमकर चले लाठी डंडे, घायलों को उपचार के लिये भेजा मथुरा

Gargachary Times 25 December 2025, 21:00 108 views
Mathura
बसोंती मेँ रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो मेँ जमकर चले लाठी डंडे, घायलों को उपचार के लिये भेजा मथुरा
थाना गोवर्धन के गाँव बसोंती मेँ दो पक्ष रास्ते के विवाद को लेकर आपस मेँ भिड़ गये. घायल राकेश के अनुसार वह अपने पिता के साथ अपनी गाडी से जा रहा था जहाँ गांव मेँ दूसरे पक्ष की ट्रॉली रास्ते मेँ ख़डी थी राकेश ने ज़ब गाड़ी हटाने की बात कही तो दोनों तरफ से बहस होने लगी देखते ही देखते बहस मारपीट मेँ बदल गयी जहाँ दूसरे पक्ष ने एक होकर पीड़ित व उसके पिता के साथ लाठी डंडो से मारपीट की वहीँ गांव वालों ने बीच बचाव कर घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया साथ ही घटना की तहरीर थाना गोवर्धन मेँ दी गयी. घायलों की नाजुक स्थति देखते हुये उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
Follow Samachar24