भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक संपन्न
Gargachary Times
25 December 2025, 21:04
133 views
Mathura
भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक गुरुवार को तहसील अध्यक्ष मांट डॉ जगदीश निषाद के आह्वान पर कृष्णा मैरिज होम नौहझील में आयोजित की गई । बैठक में
दर्जनों किसानों को भारतीय किसान यूनियन अंबावता की सदस्यता दिलाई गई । आवारा गौवंश पर चिंता जाहिर करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि बेसहारा आवारा गौवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं । किसान रातभर जागकर अपनी फसलें (गेहूं, आलू, सरसों) बचाने को मजबूर हैं, क्योंकि ये गौवंश खेतों में घुसकर सब बर्बाद कर देते हैं। और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है । कोहरे या रात में अचानक सामने आने से वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे हादसे होते हैं । सभी गौवंश को गौशालाओं में भेजा जाए ।
गांव इनायतगढ़ में प्राथमिक विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब है । प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को विद्यालय पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और आम जनमानस इस समस्या से बहुत परेशान है सड़क पर कीचड़ व पानी भरा हुआ है अतः इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए ।
यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने व उतरने के लिए सीढ़ियां बनाई जाए ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौझील पर नेत्र चिकित्सक की तैनाती की जाए एवं जो भी मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हैं उन सभी के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए । आधार कार्ड मशीन नौहझील में चालू कराई जाए । इन सभी मांगों को लेकर बैठक में सभी किसानों ने अपने-अपने विचार रखें और कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो अति शीघ्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
प्रदेश सचिव डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल ने कहा कि जनपद मथुरा में संगठन दिनों दिन बढ़ रहा है । उन्होंने जनवरी महीने 10, 11 व 12 तारीख को प्रयागराज अधिवेशन में चलने की अपील की है । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह एवं संचालन जिला प्रवक्ता मनवीर सिंह ने किया ।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा , जिला महासचिव गिरीश चौधरी , जिला संगठन मंत्री राजाराम पहलवान , जिला सचिव प्रदीप चौधरी , जिला प्रभारी संतोष कटारा , जिला सचिव राकेश फौजदार , जिला कोषाध्यक्ष विजय पाठक , सावित्री देवी , विष्णु पुजारी , कर्मवीर सिंह , नरेंद्र मिश्रा , दिनेश ठाकुर , प्रदीप अग्रवाल, संजू पुजारी , कन्हैया कुशवाहा, मुरारी लाल शर्मा , छोटू पाठक , जीवेश शर्मा , प्रहलाद कुमार , मुंशी खान , कर्मवीर सिंह, यशपाल , नंदकिशोर , मुवीन खान , कुमरजी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।