Loading...

धर्मपुरा में श्रद्धा से मनाया गया महाराज सूरजमल जी का बलिदान दिवस

Gargachary Times 25 December 2025, 21:06 118 views
Mathura
धर्मपुरा में श्रद्धा से मनाया गया महाराज सूरजमल जी का बलिदान दिवस
फरह। ब्लॉक के गांव धर्मपुरा में गुरुवार को महान जाट शासक महाराज सूरजमल का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर करीब 12:30 बजे किया गया, जिसमें गांव से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा सूरजमल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल जी ने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर देश और समाज की रक्षा की। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल जी ने भरतपुर राज्य को मजबूत किया और न्यायपूर्ण शासन की मिसाल पेश की। उन्होंने समाज को एकजुट रखने और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग और महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और समाजहित से जुड़े विचार साझा किए गए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महाराजा सूरजमल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिशुपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, लोकेश फौजदार,चिंटू परिहार,भोलाचौधरी,धर्मवीर, कन्हैया, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24