शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भागने वाले अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल
Gargachary Times
25 December 2025, 21:06
123 views
Mathura
मगोर्रा - कस्बा मगोर्रा थाने मेँ लड़की को बहला फुसला कर भगाने का मामला दर्ज किया गया था जिसमे थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. थाना मगोर्रा मेँ एक पीड़ित पिता द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला संज्ञान मेँ आया जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान मेँ लेते हुये पुलिस द्वारा विधवत कार्यवाही करते हुये आरोपी सौरभ पुत्र बृजमोहन निवासी विजय नगर हेडपम्प वाली गली के सामने अम्बेडकर कालोनी सोंख रोड मथुरा को मगोर्रा स्थित कुंतल हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित अनेक धाराओं मेँ मामला दर्ज कर जेल भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस के प्रति सम्मान जताया है।