भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 जन्मशताब्दी समारोह सुशासन सप्ताह के रुप में मनायी जा रही
Gargachary Times
25 December 2025, 21:08
210 views
Firozabad
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी समारोह पूरे देश के साथ-साथ पूरे प्रदेश और जनपद में सुशासन सप्ताह के रूप में मनायी जा रही है, अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वी जयंती के अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भाववीनी श्रद्धांजलि दी, उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक मनीष असीजा ने कहा कि अटल जी
केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक युग पुरुष थे, अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया, उन्होंने आजीवन देश सेवा का जो व्रत लिया था, वह आजके राजनीतिज्ञों और युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज है, एक विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक मंचों पर भारत की बात को प्रमुखता से रखा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक अमिट छाप छोड़ी, अटल जी ने भारतीय राजनीति में सुचिता और उच्च मापदंडों को स्थापित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी एक स्वर से कहा कि अटल जी ने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया, उनके साहस और दृढ़ता राजनीति में उनके द्वारा स्थापित उच्च मापदंड आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा स्रोत है, इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसके विजेता इस प्रकार रहे। निबंध प्रतियोगिता मे स्वेछा को प्रथम, मोहिनी को द्वितीय, अनन्या राठौर को तृतीय पुरस्कार, भाषण प्रतियोगिता मे वैष्णवी उपाध्याय को प्रथम, अंशिका चौहान को द्वितीय, अवर्तिका यादव को तृतीय तथा एकल काव्य प्रतियोगिता मे सगुन जैन को प्रथम, रंजीत कुमार को द्वितीय, मानसी को तृतीय पुरस्कार के रूप मे प्रमाण पत्र व चेक वितरित किये गए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।