Loading...

मक्खनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को 20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 25 December 2025, 21:09 133 views
Firozabad
मक्खनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को 20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त मोतीराम पुत्र स्व0 रामकिशन निवासी जेलपुरा थाना मटसैना जनपद फिरोजाबाद को पायनियर पुल के पास सर्विस रोड से 20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त मोतीराम पुत्र स्व0 रामकिशन उपरोक्त के विरुद्ध थाना मक्खनपुर पर मु0अ0सं0 363/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24