रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
25 December 2025, 21:10
108 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे जनपद मे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.12.2025 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त समीर पुत्र नईम निवासी मौहल्ला अनार का नगला हमजद वाले जिम की गली थाना कोतवाली चोकी बुस पुरा जिला अलीगढ को एक अदद अवैध चाकू सहित रेलवे लाइन के पास सर्राफा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 595/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।