थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 250 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
25 December 2025, 21:11
189 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लालाराम पुत्र वीर सहाय निवासी गिहार कालोनी, थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद को एनएच 19 सर्विस रोड से कासीराम कालोनी की तरफ जा रहे रास्ते से दिनांक 24.12.2025 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 876/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।