पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में सैनिक सम्मेलन का किया आयोजन
Gargachary Times
25 December 2025, 21:13
98 views
Firozabad
जनपद फिरोजाबाद पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । सैनिक सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ संवाद कर प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया गया एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशक्षिण के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा आरटीसी मैत्री मैच के विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल वितरण किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, प्रशिक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।