सर्विलांस / एसओजी टीम एवं जनपद पुलिस टीम द्वारा 111 गुम हुए मोबाइलों (अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये) को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किया
Gargachary Times
25 December 2025, 21:14
159 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस / एसओजी टीम द्वारा थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल, पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 111 मोबाइलों को बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किया गया । बरामद किए गये मोबाइलों की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये से अधिक है । अपने गुम हुए मोबाइल पाकर आवेदकों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।