डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सभी राजनौतिक दलो के पदाधिकारियो के साथ बैठक
Gargachary Times
26 December 2025, 19:08
319 views
Firozabad
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित किया की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आज समाप्त हो रहा है, जनपद में 10 प्रतिशत का नो मैपिंग डाटा है, बचे हुए जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं है, उनको 31 दिसंबर को नोटिस देने का कार्य शुरू होगा, उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की है कि अपने बी0एल0ए0 नियुक्त करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटे न, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 भरवाया जाएगा, सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जनपद में हुई एस0आई0आर0 प्रक्रिया को संतोजनक और संतुलित बताया, इस दौरान शैलेंद्र शर्मा जिला महासचिव कांग्रेस, शिवराज सिंह यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, डॉ विजय आर्य जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, शिलेंद्र कुमार प्रेसिडेंट आप, यादवेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष बसपा, सोनू भारती आगरा मंडल प्रभारी, शैलेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, नवल सिंह जिला मंत्री सीपीआईएम एवं अपर जिलाधिकारी वि0रा0 विशु राजा उपस्थित रहें।