मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन0 ने संभाला पदभार
Gargachary Times
26 December 2025, 19:08
217 views
Mathura
लक्ष्मी एन0 ने पदवार संभालते हुए पत्रकार वार्ता की। और पत्रकारों से रूबरू हुई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन एक ऐतिहासिक जगह है।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अंतर्गत स्थित सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को मास्टर प्लान के तहत संरक्षित करने का काम करेंगी ।
प्राधिकरण की नवागत उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन0 2019 बैच की आईएएस अधिकारी है।
जिनका पूरा नाम लक्ष्मी नागप्पन है। आगरा कानपुर सहित अन्य जनपदों में वह अपनी सेवाएं दे चुकी है।
वह कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी के पद पर थी।
अब उनका मथुरा जनपद में तबादला होने के बाद वह प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष बनी है।