Loading...

चाक चौबन्द कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त एवं वाहनो की चैकिंग

Gargachary Times 26 December 2025, 19:16 179 views
Firozabad
चाक चौबन्द कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त एवं वाहनो की चैकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में चाक चौबन्द कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 26-12-2025 को भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई । पैदल गश्त के दौरान तिराहों/चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग की गई तथा महोदय द्वारा व्यापारी बन्धुओं को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया । साथ ही आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा लोगों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस विभाग का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । महोदय द्वारा यातायात निरीक्षक को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये ।
Follow Samachar24