महिला शक्ति द्वारा ‘तीज उत्सव’ धूमधाम से मनाया
Gargachary Times
1 August 2025, 19:21
100 views
Firozabad
अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बताया कि महिला शक्ति बीते 25 वर्षों से सक्रिय है। प्रोजेक्टर कोर्डिनेटर कल्पना राजौरिया ने बताया कि पूर्व अध्यक्षाएं हमारे ग्रुप की पहचान हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमारा समूह सेवा कार्यों में निरंतर प्रगति कर रहा है। सरहद पर तैनात वीर सैनिकों के लिए ग्रुप द्वारा राखियां भी भेजी गईं। सावन और तीज के उत्सव को नृत्य, नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजाया गया। कार्यक्रम में सावन गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। स्वागत नृत्य गुंजन, दीपाली, चारुल और निशा ने किया। शिव भक्ति पर आधारित नृत्य मीत, निहारिका, नीनू, डिंपल और रेनू ने प्रस्तुत किया। तीज महोत्सव पर गौरी, शिवांगी, नीतू, निक्की, निशा, तनु और रश्मि ने मनमोहक नृत्य किया। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में निशा, मोना, नेहा, रश्मि, सपना और सोनिया ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रीना गर्ग ने बताया कि तीज पर आधारित हाउजी गेम्स का आयोजन हुआ और कई सरप्राइज दिए गए।
वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल बीना चौहान, यूनिट निदेशक अनु बंसल सौम्या चौहान, रेनू अरोरा, शालू नरूला, ऊषा पाराशर, ऊषा पोरवाल, मंजू सिंह, आशा गर्ग, नीता गुप्ता आदि शामिल रहे।