Loading...

मथुरा पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन लगातार जारी, स्वाट टीम व सदर पुलिस द्वारा लूट मेँ वांछित चल रहे शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान पैर मेँ लगी गोली

Gargachary Times 27 December 2025, 21:09 97 views
Mathura
मथुरा पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन लगातार जारी, स्वाट टीम व सदर पुलिस द्वारा लूट मेँ वांछित चल रहे शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान पैर मेँ लगी गोली
मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्ती के चलते आजकल अपराधियों की नाक मेँ नकेल डली हुई है लगातार अपराधियों के इनकाउंटर जारी हैँ. आज इसी क्रम मेँ स्वाट टीम व सदर पुलिस के द्वारा कलेन्सी स्कूल के पास एक बाईक सवार को रोका गया जिसमे शातिर अपराधी द्वारा पुलिस पर फायर शुरू करदी. पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा हेतु जवावी कार्यवाही की गयी जिसमे शातिर अभियुक्त आकाश उर्फ़ मलिंगा निवासी बाढ़पुरा थाना सदर के पैर मेँ गोली लगी. घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया है. अभियुक्त पर सदर बाजार सहित अन्य थानों मेँ लूट व अन्य मामलों मेँ केस दर्ज है.अभियुक्त के पास से एक चोरी की चेन दो अंगूठी एक टीका 1250 रूपये नकद सहित एक मोटर साईकिल व देशी तमंचा कारतूस बरामद किये गये हैँ.
Follow Samachar24