नव वर्ष से पहले गोवर्धन में फिर से जाम की स्थिति जिम्मेदार गायब
Gargachary Times
27 December 2025, 21:13
174 views
Mathura
चार दिन बाद आने वाले नववर्ष के उल्लास में एक और जहां भक्ति श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा और दर्शनों के लिए गोवर्धन में उमड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी व्यवस्था बनाने वाले जिम्मेदार नजर ही नहीं आ रहे हैं। गोवर्धन के डीग अड्डा से लेकर एकता तिराहे तक ईरिक्शा और बाहरी राज्यों के वाहनों की लंबी कतारे देखी जा सकती हैं। यहां तक की होटल और गेस्ट हाउसो के बाहर भी बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी-लंबी कटारे लगी हुई है जिनको व्यवस्थित करने व पार्किंग में लगवाने वाले जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपने बूथ से ही गायब नजर आ रहे हैं। जिसका फायदा उठाकर बाहर से आने वाले वाहन बेधड़क मंदिर मार्ग पर प्रवेश कर रहे हैं जिससे आगे चलकर जाम की स्थिति पैदा हो रही है पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नव वर्ष पर गोवर्धन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है ऐसे में यातायात की व्यवस्था बिगड़ेगी तो आगे क्या स्थिति उत्पन्न होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। तो वहीं दूसरी ओर एकता तिराहे पर गेस्ट हाउस संचालक ने गेस्ट हाउस के सामने रोड पर ही जाली लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। बची कुची कसर ई रिक्शा और डग्गेमार वाहन पूरी कर देते हैं जिससे तिराहे पर भयंकर जाम लगा ही रहता है। स्थानीय पुलिस प्रशासन कुछ समय के लिए तो यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आता है लेकिन बाद में कोई ध्यान नहीं दिया जाता। देखना होगा कि आल्हा अधिकारी नव वर्ष पर आने वाली भीड़ और व्यवस्थाओं को लेकर कितने संजीदा हैं और कितनी जल्दी इस व्यवस्था को दुरुस्त करते हैं।