Loading...

स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, लंबे समय से PF नहीं मिलने को लेकर स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे

Gargachary Times 27 December 2025, 21:16 209 views
Mathura
स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, लंबे समय से PF नहीं मिलने को लेकर स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे
लंबे समय से PF नहीं मिलने को लेकर स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। इस धरने में महिला कर्मचारि भी शामिल रही । जानकारी के अनुसार स्वीटी सुपारी फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारियों ने एकत्रित होकर फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी भी कीकर्मचारियों का आरोप है कि उनसे PF की कटौती तो की गई, लेकिन कई वर्षों से उनका PF जमा नहीं किया गया ।धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि बार बार मांग करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया। जिससे मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण रही। कर्मचारी अपने PF और अन्य बकाया भुगतान की मांग पर अड़े हुए हैं।
Follow Samachar24