Loading...

थालाइनपार पुलिस टीम द्वारा जुआ/सट्टा अधिनियम के कुल 161 अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमाती कीमत करीब 73766 का नियमानुसार कराया गया निस्तारण

Gargachary Times 27 December 2025, 21:18 209 views
Firozabad
थालाइनपार पुलिस टीम द्वारा जुआ/सट्टा अधिनियम के कुल 161 अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमाती कीमत करीब 73766 का नियमानुसार कराया गया निस्तारण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थानों पर अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमाती के निस्तारण/विनष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पर पंजीकृत जुआ/सट्टा अधिनियम के कुल 161 अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमाती कीमत करीब 73766 का मा0 न्यायालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रैट जनपद फिरोजाबाद से निस्तारण कराए जाने का आदेश प्राप्त कर क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में नियमानुसार फोटो ग्राफी / वीडियोग्राफी कराकर निस्तारण/विनष्टीकरण किया गया है ।
Follow Samachar24