Loading...

SIR के मामले में जिला अधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्श

Gargachary Times 27 December 2025, 21:20 48 views
Mathura
SIR के मामले में जिला अधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्श
बल्देव के गांव कंचोली घाट की दर्जनों महिलाएं व पुरुष शनिवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे,लेकिन शनिवार की छुट्टी होने के कारण जिला अधिकारी से उन लोगों की मुलाकात ना हो सकी। उन्होंने एक अन्य अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि बलदेव गांव के कंजौली घाट में करीब 3 हजार वोटर है, उनमें से सिर्फ 2 हज़ारों लोगों के ही नाम एसआईआर में शामिल किए गए हैं करीब 750 से ज्यादा लोगों को मृतक घोषित कर दिया गया है । जबकि वह सभी जिंदा है । ग्रामीणों का कहना है कि BLO नरेंद्र कुमार अमित कुमार व वर्तमान प्रधान उदयवीर सिंह के साठ घाट करके एसआईआर की लिस्ट बना दी है। जिसे लेकर सभी गांव के लोग उपजिला अधिकारी से मिले लेकिन उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब दिया है। और ना हो कोई कार्रवाई की है । जिसे लेकर सभी ग्रामीण आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिनकी SIR नहीं हुई है उन्हें SIR की सूची में दर्ज किया जाए।
Follow Samachar24