अरुणाचल में रेप-छेड़छाड़ के आरोपी की थाने के बाहर हत्या, भीड़ पुलिस स्टेशन से खींच लाई थी
Gargachary Times
12 July 2025, 21:13
117 views
Top News
अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी में असम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना रोइंग कस्बे के पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक पर 20 से ज्यादा लड़कियों (नाबालिग शामिल) के रेप और यौन शोषण का आरोप था। कहा गया कि वो लड़कियों के हॉस्टल में जाकर पीड़ितों के साथ गलत करता था।
मामले का खुलासा कुछ पीड़ित लड़कियों की पेट दर्द की शिकायत से हुआ। उन्होंने बताया कि आरोप हॉस्टल के में आकर उनके साथ गलत काम करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को थाने लाया गया था। तभी सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने ने घुस आई और युवक को खींचकर बाहर ले गई और मारपीट की।
पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत युवक को अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था।