पुलिस की चांदी लुटेरों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश की मौत एक घायल चार फरार, लूटी गई 82 किलो चांदी, बरामद
Gargachary Times
1 August 2025, 19:24
45 views
Mathura
विगत मंगलवार को हिंदुस्तान कॉलेज के पास, बाइक और बोलेरो सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। उन्होंने हथियार दिखाकर चालक शब्बीर को बाहर खींच लिया और कन्हैया व गौरव को अगवा कर लिया। बदमाशों ने चांदी लूट ली और अछनेरा रोड की तरफ भागने लगे। लेकिन, रास्ते में पुलिस की गश्त देख वे घबरा गए और युवकों को वहीं उतारकर वापस हाईवे की तरफ मुड़ गए।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। गुरुवार की रात रैपुराजाट चौकी के पास पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में नीरज पुत्र मुंशीलाल निवासी धाना तेहरा आगरा की मृत्यु हो गई और दूसरा पदम सिंह उर्फ राहुल पुत्र रामभरोसी तेहरा आगरा घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से लूटी गई पूरी 82किलो चांदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी जिसका गाड़ी नंबर UP 80 CK 8669 बरामद कर ली है।
पुलिस अब 4 फरार चल रहे अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है और उनसे पूछताछ के आधार पर इस गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने की उम्मीद है।