मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 10 दिवसीय दिव्य कथा
Gargachary Times
27 December 2025, 21:36
184 views
Firozabad
फिरोजाबाद । सुहाग नगरी के गांधी पार्क चौराहा स्थित पालीवाल हॉल में अशोक सिंघल वात्सल्य विद्यापीठ कोटला, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कृत भारती परिवार के संयुक्त तत्वाधान में 23 दिसंबर से नियमित दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चल रही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 10 दिवसीय दिव्य कथा ( ज्ञान यज्ञ) के पांचवें दिन उज्जैन महाकाल लोक उज्जैन के पीठाधीश्वर श्रेद्धेय प्रणवपुरी जी महाराज द्वारा हनुमन्ति शैली में दिव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और केवट संवाद की कथा का वाचन किया। कथा के उपरांत महाकाल लोक उज्जैन महामृत्युंजय पीठाधीश्वर प्रणवपुरी जी महाराज ने हॉल में उपस्थित मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया। साथ ही इससे पूर्व गौ शाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए और इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से समस्त धर्म प्रेमियों को अपील की कि, 31 दिसंबर तक पालीवाल हॉल में आयोजित की गई मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ उठाएं।
इस अवसर पर आयोजक समिति के प्रमुख देवेंद्र शास्त्री, डॉ चौहान, देवब्रत पांडेय, डॉ उग्रसेन पाण्डे, राजेश दुबे, हरिमोहन गुप्ता, विकास गोयल, अमित शर्मा, भास्कर शर्मा, राजबर्धन सिंह, गुड्डा पहलवान, डॉ उपेंद्र गर्ग व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।