Loading...

हत्या मेँ वांछित चल रहा अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मेँ हुआ घायल, कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस बरामद

Gargachary Times 28 December 2025, 21:12 144 views
Mathura
हत्या मेँ वांछित चल रहा अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मेँ हुआ घायल, कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस बरामद
मथुरा -थाना हायवे व स्वाट टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उसफार रोड स्थित एक बंद पड़े गोदाम पर हत्या में वांछित अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है. सूचना पर थाना हायवे टीम व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये अभियुक्त का घेराव किया अपने आप को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस पर फायर कर दिया जिसमे अभियुक्त के गोली लगी. घायल अभियुक्त के बारे में पुलिस द्वारा बताया गया की घायल अभियुक्त का नाम धर्मेन्द्र पुत्र रामजीत निवासी तसई थाना कठूमर अलवर राजस्थान का रहने वाला है जो की अपने गाँव से एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ अपनी ननिहाल ग्राम उसफार में ले आया किन्तु धर्मेन्द्र के आपराधिक गतविधियों में लिप्त होने के चलते वह जेल चला गया। इसी दौरान धर्मेन्द्र की पत्नी मृतक मुकेश के साथ उससे जेल में मिलने जाती थी इसी को लेकर धर्मेन्द्र को मुकेश पर उसकी बीबी से से अवैध संबंध होने का शक होने लगा. जेल से रिहा होने के बाद धर्मेन्द्र ने मुकेश की हत्या कर फरार हो गया. अभियोग दर्ज होने पर पुलिस काफी दिनों से धर्मेन्द्र की तलाश में जुटी थी जो की आज हुई मुठभेड़ के बाद पूरी हुई. घायल अभियुक्त को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभियुक्त के पास से देशी तमंचा कारतूस सहित एक मोटरसाईकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की है।
Follow Samachar24