Loading...

पुलिस उपायुक्त यातायात अभिषेक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन

Gargachary Times 1 August 2025, 19:25 51 views
Agra
पुलिस उपायुक्त यातायात अभिषेक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन
गोष्ठी में यातायात निरीक्षकों सहित आगरा के प्रमुख व्यापारी संगठनों ने सहभागिता की। इस गोष्ठी मे टीआई लाइन श्री संजीव कुमार गौतम और टीआई श्री प्रणीत शुक्ला उपस्थित रहे। व्यापार संगठन की ओर से अध्यक्ष इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आगरा श्री प्रदीप वासन, अध्यक्ष जोगीपाडा बाजार एसोसिएशन श्री ब्रह्मचंद गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी श्री जय पुरसनानी, महामंत्री संगठन आगरा व्यापार मंडल श्री राकेश कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर वेडिंग इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन आगरा श्री अनिल सविता, अध्यक्ष शू फेडरेशन आगरा श्री विजय शामा, सचिव फैक्ट्री ऑनर्स एसोसिएशन श्री संजय वर्मा उपस्थित रहे। व्यापारी संगठनों ने आगरा की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बोदला चौराहे से थाना जगदीशपुरा मार्ग, भगवान टॉकीज चौराहा से महात्मा गांधी रोड और रामबाग से नुनिहाई लिंक रोड, रूई की मण्डी चौराहा से बारहखम्भा फाटक, टेढी बगिया चौराहा से 100 फुटा जाने वाले मार्ग पर अवैध अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए। पुलिस उपायुक्त यातायात के द्वारा संबंधित टीआई लाइन संजीव कुमार गौतम को संबंधित विभाग नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। व्यापारिक संगठनों द्वारा सुझाव दिया गया कि एम जी रोड पर चल रहे मेट्रो कार्य के कारण यातायात बाधित होना एक बड़ी समस्या है। ऐसे में मेट्रो के ट्रैफिक वायलेंटियर्स की संख्या और बढ़ायी जाये जिससे यातायात संचालन में सुधार लाया जा सकता है। पुलिस उपायुक्त यातायात के द्वारा टीआई लाइन को मेट्रो विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये समस्या का समुचित निदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
Follow Samachar24