व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन: विशाल व्यापारी महाकुंभ में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Gargachary Times
28 December 2025, 21:20
108 views
Firozabad
फिरोजाबाद जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत महानगर फिरोजाबाद (संबद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) के तत्वावधान में शपथ ग्रहण समारोह विशाल व्यापारी महाकुंभ का भव्य आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के साथ होमगार्ड राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्मवीर प्रजापति, गौ सेवा आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार रमाकांत उपाध्याय व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने की, क्लब प्रांगण में हजारों की संख्या में महिला व पुरुष व्यापारियों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गौ सेवा व बेटियों के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को एक गाय अवश्य पालनी चाहिए क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है और यह कई रोगों से रक्षा करती है, वहीं डा. धर्मवीर प्रजापति ने बेटियों के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचने की अपील करते हुए कहा कि बेटियां मायका और ससुराल दोनों की शान होती हैं, कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों को शपथ दिलाई गई, आयोजन में स्वागत अध्यक्ष नरेश पंजाबी, सम्मेलन संयोजक स्वतंत्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल, सह संयोजक दुष्यंत यादव सहित परशुराम गुप्ता, अलकार चौधरी, रविंद्र शर्मा रवि, मुनव्वर खान, आकाश जैन, महिला जिलाध्यक्ष आकृति सहयोगी, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, हरीशंकर राठौर, दीपक अग्रवाल, ओमप्रकाश राठौर, लकी वर्मा, ध्रुव शर्मा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।