Loading...

फिरोजाबाद GRP ने 24 घंटे में अपहृत एक साल के मासूम बच्चे को 24 घंटे में किया बरामद, 2 महिला व 2 पुरुष सहित कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किये

Gargachary Times 28 December 2025, 21:20 91 views
Firozabad
फिरोजाबाद GRP ने 24 घंटे में अपहृत एक साल के मासूम बच्चे को 24 घंटे में किया बरामद, 2 महिला व 2 पुरुष सहित कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किये
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला जंक्शन से 1 वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण हो गया जीआरपी और थाना टूंडला पुलिस ने देरी न करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाल ना शुरू कर दिए फिरोज़ाबाद टूंडला में जीआरपी ने 24 घंटे में अपहृत मासूम बच्चे को किया बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार इस मामले में शामिल दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:15 बजे की बताई गई है जब टूंडला जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या–4 पर स्थित प्रतीक्षालय के पास से मासूम बच्चे के चोरी होने की सूचना जीआरपी को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर स्पेशल टीम गठित की और रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की लगातार कोशिशों का नतीजा रहा कि 28 दिसंबर को करीब 11:45 बजे अपहृत बच्चे को दुर्गा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसी दौरान घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा। जीआरपी टूंडला के अधिकारियों के अनुसार, बरामद बच्चे को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया पुलिस टीम के वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है और नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
Follow Samachar24