शिकोहाबाद में शहीदो को नमन कर प्रभात फेरी निकाली गयी
Gargachary Times
28 December 2025, 21:21
179 views
Firozabad
शिकोहाबाद। सिक्ख समुदाय के 10 वें गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों का शहीदी दिवस शहर में नगर कीर्तन के साथ मनाया गया। समाज की महिला-पुरूषों ने नगर कीर्तन करते हुए गुरू गोविंद सिंह के बेटों की शहादत को याद किया। सिक्ख समाज के ज्ञानी जी ने कहा कि 10 वें गुरू गोविंद सिंह जी के बेटों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह युद्ध में शहीद हो गए और बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह को दीवारों में जीवित चुनवा दिया गया था। जिनकी खबर पाकर माता गुजर कौर तथा बेहंत सिंघ भी शहीद हो गए थे। मुगलों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण लड़ाई में अपने जीवन का बलिदान दिया था। मुगल सेना संख्या में बहुत अधिक थी, फिर भी अंततः गुरु गोविंद सिंह जी को पकड़ने में असफल रही, जिसके परिणामस्वरूप मुगलों की हार हुई। गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे पुत्र, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह को वज़ीर खान के महल में ले जाया गया और सरहिंद के मुगल शासक द्वारा उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया । वज़ीर खान ने राजमिस्त्रियों को आदेश दिया कि दोनों पुत्रों को शहर की दीवार के एक हिस्से में कैद कर दिया जाए । जिनकी शहादत की याद में रविवार को सिक्ख समाज के महिला-पुरूषों एवं बच्चों ने नगर कीर्तन किया। इससे पूर्व गुरूद्वारे में गुरूवाणी का पाठ किया गया। नगर कीर्तन में आगे-आगे बैंडबाजे धुन बिखेरते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन सब्जी मंडी गुरुद्वारे से शुरू होकर कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नगर पालिका, स्टेट बैंक चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए तिदरी स्थित गुरुद्वारे पर जाकर संपन्न हुआ।