रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम में वाँछित अभियुक्त हीतेश कुमार को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
28 December 2025, 21:21
152 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 23/25 धारा 318(4)/345(3)/111(2) बी.एन.एस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम में वाँछित अभियुक्त हीतेश कुमार पुत्र अरविन्द कुमार को फिरोजाबाद बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।