Loading...

कृषि निदेशक उ0 प्र0 डॉ पंकज त्रिपाठी द्वारा प्रगतिशील कृषक सौदान सिंह के यहाँ पर "आत्मा योजना "अंतर्गत गेहूँ फॉर्म स्कूल का निरीक्षण किया

Gargachary Times 28 December 2025, 21:22 583 views
Firozabad
कृषि निदेशक उ0 प्र0 डॉ पंकज त्रिपाठी द्वारा प्रगतिशील कृषक सौदान सिंह के यहाँ पर "आत्मा योजना "अंतर्गत गेहूँ फॉर्म स्कूल का निरीक्षण किया
आज दिनांक 28.12.2025 को कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ पंकज त्रिपाठी द्वारा जनपद मे संचालित कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी और स्थलीय निरिक्षण किया गया विकासखंड टूंडला के ग्राम चंडिका में कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ पंकज त्रिपाठी द्वारा प्रगतिशील कृषक सौदान सिंह के यहां पर आत्मा योजना अंतर्गत गेहूं फॉर्म स्कूल का निरीक्षण किया गया मौके पर उन्नत तकनीकी से कृषि विभाग द्वारा अनुदानित ड्रोन जगबीर सिंह ग्राम मोहम्मदाबाद के द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन कर फार्मर स्कूल में नैनो डी ए पी का स्प्रे कराया गया कृषि निदेशक द्वारा जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ड्रोन से स्प्रे की तकनीकी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए जिससे कृषक अधिक से अधिक तकनीकी को अपनाए एवं नैनो यूरिया नैनो डी ए पी के प्रयोग को बढ़ावा मिले अन्य किसानों द्वारा भी मौके पर प्रदर्शन को देखा गया एवं ड्रोन स्प्रे का अवलोकन किया गया इसके उपरांत सिरसागंज के नगला लाले मे प्रगतिशील कृषक लोकेश कुमार के खेत पर मटका विधि से मचान पर उगाई गयी लौकी की फसल का निरिक्षण किया गया एवं कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर लगायी गयी सोलर पंप का सत्यापन किया गया मौके पर उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण नीरज रान, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार, अवर अभियंता दलबीर सिंह एन एफ एस एम सलाहकार राकेश कुमार, राजकीय बीज भंडार प्रभारी टूंडला सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार बीटीएम, विकास खंड क्षेत्रीय कर्मचारी, एवं अन्य गांव के कृषक उपस्थित रहे
Follow Samachar24