Loading...

बड़ा इमामबाड़ा में आयोजित हुआ ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का राष्ट्रीय अधिवेशन

Gargachary Times 29 December 2025, 15:29 220 views
Lucknow
बड़ा इमामबाड़ा में आयोजित हुआ ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का राष्ट्रीय अधिवेशन
लखनऊ, 28 दिसंबर 2025 लखनऊ के इतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन की शुरुआत पवित्र कुरान की सूरह फातिहा की तिलावत और सूरह अल-इमरान की आयत नंबर 103 ("अल्लाह की रस्सी को मजबूती से पकड़े रहो और आपस में न बंटो") से हुई। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सायम मेहदी ने अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित मौलानाओं, खतीबों, बुद्धिजीवियों और अंजुमन के सदस्यों का शुक्रिया अदा करते हुए युवाओं को बोर्ड गठन की आवश्यकता बताई। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कौम को संबोधित करते हुए ने जुलबाला का खुतबा नंबर 46 का हवाला देते हुए कहा इमाम अली (अ.स.) ने फरमाया: "जिस दिन लोग अपने अधिकारों की लड़ाई छोड़ देंगे, उस दिन से उन पर अन्याय शुरू हो जाएगा।" इसलिए अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहनी चाहिए और सरकार के सामने मांगें रखनी चाहिए।अधिवेशन के माध्यम से सरकार से निम्नलिखित मांगें की गईं 1. सऊदी हुकूमत पर दबाव बनाकर पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व.) की बेटी जनाबे फातिमा ज़हरा (स.अ.) के रौज़े (जन्नतुल बकी) का पुनर्निर्माण कराया जाए, जो ध्वस्त पड़ी है। 2. देश में बढ़ती मोब लिंचिंग पर सख्त कानून लाया जाए। सच्चर कमेटी की तर्ज पर एक कमेटी गठित कर हिंदुस्तान में शिया समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का जायजा लिया जाए और उन्हें अलग से आरक्षण दिया जाए, ताकि रोजगार और उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा सकें। 3. UCC पर पुन:र्विचार किया जाए 4. देश के शिया वक्फ बोर्डों, खासकर उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार और कीमती संपत्तियों की अवैध बिक्री की जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और रख रखाव के लिए विशेष कानून बनाया जाए। 5. लखनऊ हुसैनाबाद ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार और ऐतिहासिक इमारतों की जर्जर स्थिति को तुरंत सुधारा जाए। 6. कौम की बेटियों को शिक्षा के लिए हिजाब पहनने का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है, इसे पूरी तरह लागू किया जाए और इसमें बाधा न डाली जाए। इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में मौलानाओं, खतीबों, बुद्धिजीवियों और अंजुमनों के सदस्यों ने भाग लिया। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद लोग सम्मेलन में देर तक रुके रहे, जो कौम की एकजुटता और उत्साह को दर्शाता है।
Follow Samachar24