Loading...

अटल जी ने राजनीति में सुचिता और संवाद की संस्कृति को मजबूत किया: योगेंद्र उपाध्याय

Gargachary Times 30 December 2025, 20:37 94 views
Agra
अटल जी ने राजनीति में सुचिता और संवाद की संस्कृति को मजबूत किया: योगेंद्र उपाध्याय
आगरा। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा ने भारत रत्न युगदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में प्रेम वाटिका अवधपुरी में 'अटल स्मृति सम्मेलन' का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वंदे मातरम गान के साथ अटल जी को नमन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के विचारों और उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा अटल जी का जीवन सादगी राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। अटल जी ने राजनीति में सुचिता और संवाद की संस्कृति को मजबूत किया। जिससे देश को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोड़कर ग्रामीण विकास की मजबूत नींव रखी। अटल जी जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा वर्ष 2020 से कोविड काल के दौरान देश के लगभग 80 करोड लोगों को हर महीने 5 किलो मुक्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों बड़ा संबल मिल रहा है। अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा अटल जी ने दूर दृष्टि के माध्यम से विकास की एक नई परिकल्पना लिखी थी जिसमें अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के उस वर्ग को भी योजना का लाभ मिले जो कहीं ना कहीं अंतिम पायदान पर बैठा है। अटल जी की दूर दृष्टि आज भी देती है प्रेरणा दक्षिण विधानसभा के केशव और सुभाष मंडल में भी अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता योगेंद्र उपाध्याय ने कहा अटल जी की दूर दृष्टि और राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं को एक नई प्रेरणा देती है। वाजपेई ने जीवन पर्यंत देश सेवा राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र विकास को आगे बढ़ने का प्रयास किया। ग्राम सड़क योजना खोल रही ग्रामीण विकास के द्वारा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से देश के गांव-गांव सड़क नेटवर्क से जुड़े और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने आर्थिक विकास को नई गति प्रदान की। उन्होंने आगे बताया कि सर्व शिक्षा अभियान, टेलिकॉम क्रांति और उदारीकरण की मजबूत नींव भी अटल जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम थी। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है। दक्षिण विधानसभा के तीन मंडलों में हुआ अटल स्मृति सम्मेलन दक्षिण विधानसभा के शिवाजी मंडल केशव मंडल और सुभाष मंडल में एक साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। तीनों मंडलों में प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से रूबरू कराया। इनकी रही मौजूदगी भाजपा द्वारा दक्षिण विधानसभा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ रामबाबू हरित, इंद्रजीत आर्य, हेमंत भोजवानी, शिवाजी मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी, सुभाष मंडल अध्यक्ष राजू कुशवाहा, केशव मंडल अध्यक्ष राजेश प्रजापति, के के भारद्वाज,अविनाश भट्ट, संतोषी लाल वर्मा, पार्षद राधा मनवानी, पार्षद गुड्डू मेनन, पार्षद रवि दिवाकर, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, डॉ हरि कृपा शुक्ला, मुनेश परमार, मोहित पांडेय, रितेश शुक्ला, सनी ठाकुर, एलिस कुमार, आनंद कुमार, विनोद उप्रेती, किशन कटारा, बबलू चाहर, आनंद गोस्वामी, देवेंद्र चाहर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।
Follow Samachar24