मण्डलायुक्त व डीआईजी सहित पुलिस कप्तान ने राधारानी मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरिक्षण
Gargachary Times
30 December 2025, 20:38
261 views
Mathura
मथुरा - आगामी नववर्ष 2026 के दृष्टिगत राधारानी के दर्शन को आने वाले बाहरी श्रधांलुओं जनपद वासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े के सम्बन्ध में आगरा मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह डी आई जी शैलेन्द्र कुमार पांडेय जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिँह सहित मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार बरसाना स्थित राधारानी मंदिर का दौरा किया जहाँ उन्होंने मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था को देखा साथ ही सभी अधिकारीयों ने कस्बे आने वाले वाहनों से जाम की स्थति न बने उसके लिये यातायात व्यवस्था को भी परखा। नववर्ष पर ब्रज के सभी धार्मिक स्थलों पर करोङो श्रधांलु अपने अपने आराध्य के दर्शन कर नये साल की शुरुआत करते है. इसी क्रम में श्रधांलुओं की भीड़ से हर जगह जाम की स्थति पैदा होती है श्रधांलुओं को घंटो तक जाम के झाम से जूझना पड़ता है। ऐसी किसी भी समस्या से निपटने के लिये सभी अधिकारीयों ने कस्बे में पैदल मार्च कर आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मंदिर में ज्यादा भीड़ होने पर कैसे श्रधांलुओं को सही तरीके से दर्शन कराये जाएँ कैसे मंदिर से श्रधांलुओं को बाहर निकाला जाये जिससे की कोई अव्यवस्था न हो सभी तरह से व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिये. इस मौके पर अधिकारीयों द्वारा स्थानीय लोगों से विचार विमर्श कर व्यवस्था बनाने में मदद की बात कही.