फिरोजाबाद की यू० पी० हैल्थ डैशबोर्ड में नवा स्थान प्राप्त होने पर सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं कमीचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
Gargachary Times
30 December 2025, 20:44
106 views
Firozabad
जिला स्वास्थ्य समिति फिरोजाबाद की बैठक मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। उक्त बैठक में समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डी०पी०एम०, डी०सी०पी०एम०, डैम तथा सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, फिरोजाबाद तथा समस्त कार्यक्रमों के प्रबन्धक उपस्थित रहें।
उक्त बैठक में जनपद फिरोजाबाद की यू०पी० हैल्थ डैशबोर्ड में नवा स्थान प्राप्त होने पर सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनपद फिरोजाबाद में आयुष्मान भारत के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड की गहन समीक्षा की जा रही है। आयुष्मान भारत के अन्तर्गत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सभी चिकित्सा इकाईयों पर कैम्प लगाकर गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे है।
प्रत्येक ब्लॉक से तीन सी०एच०ओ० को खराब प्रगति रिपोर्ट होने पर हटाने के निर्देश दिये गये।
प्रत्येक ब्लॉक से 05 आशा एवं संगिनी को खराब प्रगति रिपोर्ट होने पर हटाने के निर्देश दिये गये।