सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अजय प्रताप को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया
Gargachary Times
30 December 2025, 20:45
215 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र सिरसागंज के जायमई नहर की पटरी के पास चौकिंग के दौरान अभि0 अजय प्रताप पुत्र बृजकिशोर निवासी दौलतपुर बैजुआ थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 25 वर्ष को एक अवैध तमन्चा देशी 315 वोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 710/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।