Loading...

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एवं नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर एडवांस्ड सिम्पोज़ियम पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

Gargachary Times 2 August 2025, 19:29 82 views
Agra
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एवं नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर एडवांस्ड सिम्पोज़ियम पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
मेडिकेयर प्लस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड और फिलिप्स की ओर से ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन पर उन्नत संगोष्ठी का आयोजन संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में किया गया। कार्यक्रम की शरुआत रंजीत भारती, पवन चौहान तथा अतुल शर्मा व पवन सिंह ने दीप प्रवज्जलित कर की। प्रथम सत्र में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. गोपीचंद गुप्ता ने क्लीनिकल प्रैक्टिस में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के लक्षणों की बेहतर पहचान, सही समय पर निदान और नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन के प्रभावी उपयोग की व्यावहारिकता के बारे में चिकित्सको को बताया। उन्होंने कहा कि वयस्क जनसंख्या में लगभग 10 प्रतिशत लोग नींद के दौरान खर्राटे और बार-बार सांस रुकने की समस्या से पीड़ित हैं, जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। दूसरे सत्र में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर निदेशक डॉ. विपुल मिश्रा ने अस्पतालों में नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन के उपयोग की गंभीरता के बारे में प्रकाश डाला। फिलिप्स क्लीनिकल टीम से डॉ. दीपक पबरेजा ने एवीएपीएस टेक्नोलॉजी और एनआईवी के भविष्य पर चर्चा में बताया। गोष्ठी में पल्मोनोलॉजी, ईएनटी, फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो-साइकेट्री जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सको ने ज्ञानवर्धक सत्र से मरीजों के लिए नई और प्रभावशाली उपचार पद्धतियाँ अपनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर डॉ. अनुकूल जैन, डॉ. नितीश गुप्ता, डॉ. ऋषि यादव, डॉ. दीपक सिकरवार, डॉ. एल.के. गुप्ता, डॉ. गौरव खंडेलवाल, डॉ. अनुराग जैन, डॉ. सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24