Loading...

गौशालाओं में शीत लहर और बढ़ती ठंड से निराश्रित गोवंश को बचाने के लिए व्यापक किए इंतजाम

Gargachary Times 30 December 2025, 20:48 176 views
Firozabad
गौशालाओं में शीत लहर और बढ़ती ठंड से निराश्रित गोवंश को बचाने के लिए व्यापक किए इंतजाम
जनपद की सभी गौशालाओं में ठंडी हवाओं को रोकने के लिए बाड़े के चारों ओर मोटे तिरपाल और टाट-पट्टी के पर्दे लगाए गए हैं। साथ ही गोवंशों की सुरक्षा हेतु 'काउ-कोट' की व्यवस्था की गयी है। फर्श पर नमी और ठंड से बचाने के लिए पुआल और भूसे की मोटी परत बिछाई गयी है। रात्रि के समय गौशाला परिसरों में सुरक्षित स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि तापमान अनुकूल बना रहे। पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चारे के साथ गुड़ और चोकर का मिश्रण दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि डॉक्टरों की टीम प्रतिदिन गौशालाओं का भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि गौवंश की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि "निराश्रित गौवंश की सेवा और संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। ठंड के कारण किसी भी पशु को क्षति नहीं पहुँचनी चाहिए।" आम जनमानस से भी अपील की गई है कि यदि कहीं कोई निराश्रित पशु खुले में ठंड से पीड़ित दिखे, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।
Follow Samachar24