Loading...

खेत पर सोने वाले किसान की झोपडी मे असमाजिक तत्वों ने लगाई आग

Gargachary Times 31 December 2025, 20:35 33 views
Mathura
खेत पर सोने वाले किसान की झोपडी मे असमाजिक तत्वों ने लगाई आग
सोंख देहात के गांव तसिया में उस समय सनसनी फैल गयी ज़ब खेत पर बनी किसान की झोपडी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी, घटना के बारे में पीड़ित किसान योगेंद्र सिँह ने बताया की वह अपनी फसल की जंगली जीवों से रखवाली के लिये झोपडी बनाकर खेत पर ही सोता है बिगत रात्रि उसे ठण्ड की शिकायत हुई तो वह गांव में डॉक्टर से दवा लेने गया थोड़ी देर वापस पहुंचा तो उसकी झोपडी जलकर ख़ाक मिली साथ ही उसमे रखा उसका सामान व कुछ नकदी भी जलजर राख़ हो गये. सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे साथ ही पुलिस भी जाँच के लिये घटना स्थल पहुंची ग्रामीणों के अनुसार यह किसी असमाजिक तत्व का किया हुआ काम है कुछ दिन पहले भी इसी प्रकार से एक अन्य किसान की झोपडी भी जलकर खाक हो गयी थी
Follow Samachar24