मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जसराना में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, प्राप्त 114 शिकायतों में से 07 का कराया मौके पर ही निस्तारण
Gargachary Times
2 August 2025, 19:30
470 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेेश रंजन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील जसराना में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें सभी जिलास्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर जनता की समस्यायों को एक-एक कर सुना व उनका निस्तारण कराया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 114 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण कराया और बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए, सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियोें को निर्देश दिए कि प्रतिदिन आप अपने आईजीआरएस पोर्टल को स्वंय चैक करें कोई सन्दर्भ डिफाल्टर नही होने पाऐं, उन्होने स्पष्ट रूप से कहा है कि इसका कडाई से पालन करते हुए जनता की समस्याओें को प्राथमिकता पर निस्तारण करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में चकरोड व अवैध कब्जों की अधिकतम शिकायत आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने लेखपालों पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में रहकर पैमाइश, अतिक्रमण आदि की छोटी-छोटी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर बिना किसी पक्षपात् के निस्तारण करना सुनिश्चित करें, उन्होने यह भी कहा कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और उसके फोटो भी उपलब्ध कराए, सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी जसराना, परियोजना निदेशक, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।