वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में "वात्सल्य महोत्सव" में नेत्र परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया
Gargachary Times
31 December 2025, 20:42
34 views
Mathura
संस्थापक दिवस के अंतर्गत सायं काल संविद गुरुकुलम. बालिका सैनिक स्कूल की ओर से "सतयुग से कलयुग तक अनंत शक्ति नारी का अमर" उत्सव प्रस्तुत किया गया। महोत्सव का शुभारंभ पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा एवं मुख्य अतिथि पद्मश्री सन्तोष यादव (माउण्ट एवरेस्ट पर्वतारोही) विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण चौधरी कैविनेट मंत्री उ.प्र., तेजवीर सिंह राज्य सभा सदस्य, श्रीकान्त शर्मा मथुरा विधायक आदि .द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
सरस्वती वन्दना के पश्चात समविद की बेटियों ने वीर नारी शक्ति गाथा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसमें चारों युगों में नारी के त्याग और बलिदान के साथ उनके शौर्य गाथा का मनमोहक प्रदर्शन किया जिसे देखकर दर्शक मन्त्र मुग्ध हो गये, पाण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। सांस्कृति प्रस्तुति में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा I2 तक की 800 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया लोगों ने कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके साथ ही 120 छात्र छात्राओं द्वारा वाद्य यन्त्रों के साथ "सुर साधाना" की प्रस्तुति ने दर्शकों हृदय जीत लिया।
कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा की भारत की बेटियां बहुत सामर्थ्यवान हैं भारत को संतुलित खड़ा होने की शिक्षा स्त्री ने ही दी है चाहे वह मां के रूप में हो पत्नी के रूप में अथवा भगिनी के रूप में, भारत के अतीत को देखा जाए तो चारों युगों में मातृशक्ति ने अपने त्याग-तपस्या, शौर्य और बलिदान से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखा है। नारी का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता, वर्तमान में नारी ने अपने अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करना शुरू किया है जो भारत की आत्मा को कचोटा है। याद रहे हम जहां भी रहें जैसे भी रहें अपनी मर्यादा और अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए।
संविद की बेटियों ने आज अद्भुत एवं प्रशंसनीय प्रस्तुति देकर नारी का सम्मान बढ़ाया है। बच्चों को योग्य बनाने में शिक्षक एवं अभिभावक की अहम भूमिका रहती है इसलिए कहा है कि हमारे बच्चे तुलसी के पौधे हैं इन्हें संस्कारों की जल से सीखना चाहिए।
कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का फूल माला, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर संजय भैया, साध्वी साक्षी चेतना, शिक्षा निदेशिका सुमन लता, जय भगवान अग्रवाल, रविकान्त गर्ग, नारायण दास, विवेक अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह, महेश खण्डेलवाल, आदि की विशेष उपस्थिति रही।
अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती वन्दना तिवारी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया तथा संचालन श्रीमती प्रीति सोनी एवं श्रीमती राधिका राजपूत ने किया।