Loading...

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में की गई आयोजित

Gargachary Times 31 December 2025, 20:44 127 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में की गई आयोजित
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई, बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास की गति को तेज करने और उद्यमियों की समस्याओं को निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के समीप बन रहे विशाल औद्योगिक गलियारे में भूमि आवंटन हेतु अब तक कुल 32 इकाइयों के प्रस्ताव कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं, इन प्रस्तावों के माध्यम से क्षेत्र में लगभग 1600 करोड रुपए का निवेश संभावित है, जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों, व्यापारिक प्रतिनिधि से आह्वान किया कि वे सरकार की औद्योगिक नीतियों का लाभ उठाएं, नए औद्योगिक गलियारे में अधिक से अधिक इकाइयां स्थापित करें, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों को भूमि आवंटन और अन्य प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए, सही समय पर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसी तरह उद्यमियों द्वारा ककरऊ कोटी से नवीन सिक्स लैन तक सड़क चेौड़ीकरण एवं सड़क के बीच आए बिजली के पोल हटवाने व जल निकासी हेतु सड़क के किनारे नाले बनवाने एवं संदर्भित रोड के चौड़ीकरण का मुद्दा भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, नगर निगम फिरोजाबाद को निर्देश दिए कि वह उक्त के संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने हेतु समिति को अवगत करें, इसी तरह मिनी औद्योगिक आस्थान उसायनी में जल भराव की समस्या और क्षतिग्रस्त सड़क व बाउंड्री वॉल का मुद्दा भी उठा, इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया, इसी तरह इस क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने हेतु यूपीएसआईडी को निर्देशित किया, बैठक में ओडीओपी योजना अंतर्गत जनपद हेतु द्वितीय उत्पाद के रूप में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने हेतु जिलाधिकारी ने उद्यमियों का आह्वान किया, जिससे इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा रोजगार लोगों को मिल सके। इस तरह व्यापारियों ने भी जिलाधिकारी के पास अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, व्यापारियों ने नगर की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की और जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया, उन्होंने बताया कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, व्यापारियों ने शिकोहाबाद के प्रसिद्ध बुध बाजार के कारण लगने वाले भीषण जाम की समस्या भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए, बुध बाजार में जाम की स्थिति से निपटने हेतु एक प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सके, इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, एक्स ई एन पीडब्ल्यूडी अतर सिंह, उपयुक्त उद्योग संध्या के साथ बड़ी संख्या में उद्योगपति और व्यापारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24