गेहूं का कटर व ट्रॉली चोरी करने वाले तीन चोरों को थाना जमुनापार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gargachary Times
31 December 2025, 20:45
41 views
Mathura
मथुरा की थाना जमुनापार पुलिस ने 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया, चोरी किए गए एक ट्राली, एक लोहे का गेट व 18 कट्टे सीमेंट और गेंहू का कटर भी पुलिस ने चोरों के कब्जे से बरामद किए है।
ट्रॉली व गेहूं कटर मशीन की चोरी करने वाले शातिर चोर में कान्हा उर्फ कृष्णा पुत्र सत्तो सिंह निवासी ग्राम नंगला अनि जिला हाथरस, अजय पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम करील जनपद हाथरस व नीरज पुत्र तेजवीर सिंह निवासी ग्राम नंगला अनि जनपद हाथरस है। जिन्हें थाना जमुनापार पुलिस टीम ने आगरा बरेली हाइवे पर हयातपुर कट के पास से चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। चोरों के द्वारा घटना में इस्तेमाल किए गए एक ट्रैक्टर को भी पुलिस ने बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर चोरों को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल जेल भेजा।
अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 अनिल कुमार तेवतिया थाना जमुनापार,
उ0नि0 सतेन्द्र सिंह थाना जमुनापार ,
उ0नि0 रजत कुमार थाना जमुनापार ,
है0का0 494 धर्मेन्द्र थाना जमुनापार,
है0का0 1343 योगेन्द्र थाना जमुनापार शामिल रहे।