Loading...

जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई

Gargachary Times 31 December 2025, 20:46 188 views
Firozabad
जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई
जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई, इस बैठक में जिले के विकास और आगामी वित्तीय वर्षों के लिए बजट प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई, बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित आय व्यय तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2026- 27 के मूल आय व्यय के प्रस्ताव पर गहन विचार विमर्श के बाद सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया, जनपद में ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के अंतर्गत वर्ष 2026- 27 के लिए तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा की गई और उसे मंजूरी दी गई, इसी तरह पंचम वित्त राज्य आयोग के अंतर्गत वर्ष 2026- 27 की वार्षिक कार्य योजना को भी अनुमोदित किया गया, 15 वें केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत मिलने वाले टाइड एवं अनटाइड फंड के सदुपयोग हेतु वर्ष 2026- 27 की कार्य योजना पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई, जिससे जिले के बुनियादी ढांचे और स्वच्छता को गति मिले, जिला पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य वर्ष 2025 -26 की कर निर्धारण सूची के अनुमोदन पर भी विचार किया, ताकि विकास कार्यों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाए जा सके, बैठक में सदस्यों ने अपने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी, चकरोड, सिंचाई इत्यादि के कार्यों के संबंध में मुद्दे उठाए गए। सदस्यों ने समस्या उठाते हुए कहा कि गांव में विद्युत की आपूर्ति समुचित तरीके से नहीं हो रही है, इससे ग्रामीणों को समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, साथ ही साथ सदस्यों ने गांव में साफ सफाई और छोटे माईनरो की साफ सफाई के मुद्दे को भी उठाया, अध्यक्ष महोदया ने कहा कि सभी सदस्यों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा और उनको शीघ्र ही दूर किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सहकारी बैंक अतुल प्रताप सिंह द्वारा सदन को संबोधित करते हुए जनपद में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास हेतु जो भी सुझाव देंगे उनके अनुसार कार्य कराए जाने का प्रयास किया जाएगा बैठक के दौरान परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने आवास योजना के बारे में सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी और सभी सदस्यों से अपील की सभी सदस्य पात्र नागरिकों को आवास दिलाने में मदद करें, अंत में सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आवश्यकताओं को देखते हुए जन सामान्य की सुविधा के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है, इस अवसर पर दो मार्गों का जिला पंचायत ऑफिस के ठीक सामने 100 मीटर की सीसी सड़क और जिला सहकारी बैंक के सामने 200 मीटर की सीसी सड़क का लोकार्पण भी अध्यक्ष महोदया द्वारा किया, इस अवसर पर सहकारिता बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, ब्लाक प्रमुख, फिरोजाबाद-नारखी एवं हाथवंत के अतिरिक्त कु० सीमा यादव, अर्चना यादव, मनोज कुमार, राजीव कुमार, दिनेश सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, रिंकी, अरूण कुमार, उर्मिला, राधेश्याम आदि मा० सदस्य जिला पंचायत के अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का संचालन श्री मणीन्द्र सिंह, 'अपर मुख्य अधिकारी, जिला-पंचायत द्वारा किया गया, एवं जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24