क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया
Gargachary Times
31 December 2025, 20:48
158 views
Firozabad
यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई चेकिंग में कुल 685 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा 03 वाहन सीज किए गए । इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, बाइपास व संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया तथा बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, ओवरस्पीडिंग व स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई । साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग करते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएँगे ।