नारखी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 22 क्वार्टर देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
2 August 2025, 19:32
82 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त विकास पुत्र पवन सिंह निवासी ग्राम कछपुरा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को 22 पव्वे देशी शराब सहित दिनांक 02.08.2025 को नारखी बरतरा रोड थाना क्षेत्र नारखी से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 228/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।