शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्त पैर में गोली लगने से हुए घायल
Gargachary Times
31 December 2025, 20:50
175 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 883/25 धारा 288,125,109(1), 324(4) व 3(5) बीएनएस0 का सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । मु0अ0सं0 883/25 की विवेचना के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जिम पर फायरिंग एवं पत्थरबाजी करने वाले अभियुक्त 01.अभिषेक पुत्र विजय किशोर निवासी बिहारी धाम कॉलोनी निकट पुष्पांजलि वेटिकन सिटी थाना एकता जनपद आगरा के अन्य साथियों 02.सौरभ पुत्र राकेश निवासी बरौली अहीर थाना एकता जनपद आगरा, 03.बाबू पुत्र प्रहलाद निवासी बरौली अहीर थाना एकता जनपद आगरा, 04.राम पुत्र राजकुमार सिंह निवासी कुण्डौल थाना डौकी जनपद आगरा का नाम प्रकाश में आया । मु0अ0सं0 883/25 में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 883/2025 से संबंधित अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में छीछामई नहर की पटरी के पास घूम रहे हैं । सूचना पर तत्काल थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा छीछामई नहर की पटरी पर सघन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को 04 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ करने हेतु रुकने का इशारा किया तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया परन्तु थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लग गयी जिन्हे घायल अवस्था में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 05 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्तों की पहचान थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 883/25 में वांछित अभियुक्तगण 01.अभिषेक पुत्र विजय किशोर निवासी बिहारी धाम कॉलोनी निकट पुष्पांजलि वेटिकन सिटी थाना एकता जनपद आगरा व 02.सौरभ पुत्र राकेश निवासी बरौली अहीर थाना एकता जनपद आगरा के रुप में हुई तथा 02 अन्य अभियुक्त मौके से भाग गये जिनको पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग व घेराबंदी कर भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया है । काम्बिंग में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 03.बाबू पुत्र प्रहलाद निवासी बरौली अहीर थाना एकता जनपद आगरा, 04.राम पुत्र राजकुमार सिंह निवासी कुण्डौल थाना डौकी जनपद आगरा के रुप में हुई है जोकि थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 883/25 में वांछित अन्य अभियुक्तगण हैं । घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।