रामगढ पुलिस टीम द्वारा 1 अभियुक्त को 1066 ग्राम चरस सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
31 December 2025, 20:51
93 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा नाजायज मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त मनीष पुत्र ध्यानपाल सिंह निवासी हसमत नगर थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को दिनांक 30.12.2025 को कब्जे से 1066 ग्राम नाजायज चरस सहित हसमतनगर के पास कच्चे रास्ते पर थाना रामगढ फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 824/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रामगढ पंजीकृत किया गया हैं । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।