Loading...

राया नगर पंचायत के नाली निर्माण मेँ लगाई जा रही राम- कृष्ण नामी ईंट, हनुमान दल ने जताया विरोध

Gargachary Times 1 January 2026, 21:06 120 views
Mathura
राया नगर पंचायत के नाली निर्माण मेँ लगाई जा रही राम- कृष्ण नामी ईंट, हनुमान दल ने जताया विरोध
राया नगर पंचायत पर सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का गंभीर आरोप लगा है। राया कसवे के हाथरस रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में नगर पंचायत राया द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में श्रीराम एवं श्रीकृष्ण नाम लिखी हुई ईंटों का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय हनुमान दल ने इसे घोर सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन का कहना है कि भगवान के नाम वाली ईंटों का नालियों जैसे कार्यों में प्रयोग करना निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के साथ-साथ सामग्री खरीदने वालों की भी बराबर जिम्मेदारी बनती है। राष्ट्रीय हनुमान दल ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। वहीं, संगठन द्वारा माननीय जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
Follow Samachar24