Loading...

मथुरा के 44 स्वयंसेवक आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लखनऊ रवाना किए

Gargachary Times 1 January 2026, 21:09 155 views
Mathura
मथुरा के 44 स्वयंसेवक आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लखनऊ रवाना किए
2 जनवरी से 13 जनवरी तक राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ द्वारा आयोजित आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मथुरा के 44 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण हेतु भेजा गया। सभी स्वयंसेवक बस द्वारा मथुरा से लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट पर बस को हरि झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 24 एन0सी0सी0, 7 नागरिक सुरक्षा, 4 एन0एस0एस0 तथा 9 नेहरू युवा केंद्र, कुल 44 स्वयंसेवकों को आपदा मित्र के प्रशिक्षण हेतु लखनऊ भेजा गया है । सभी को राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के आयोजन / संचालन से सबंधित समस्त व्यवस्थाएँ यथा ठहरने, भोजन, प्रशिक्षण, संबंधित सामग्री, आवागमन हेतु व्यय इत्यादि राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ द्वारा की जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक स्वयंसेवक/वालेन्टियर को शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुसार एक इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट प्रदान करते हुए बीमा पॉलिसी भी निर्गत की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए लखनऊ हेतु रवाना किया।
Follow Samachar24